Entertainment

अचानक मंच पर बेहोश हुए साउथ अभिनेता विशाल, जानिए अब कैसी है हालत?

तमिल अभिनेता विशाल 11 मई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। अभिनेता के अचानक बिगड़े स्वास्थ्य ने प्रशंसकों को चिंतित कर दिया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।

मंच पर बेहोश हुए अभिनेता
साउथ अभिनेता विशाल कूवगम गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। दरअसल, रविवार की रात को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ‘मिस कूवगम 2025’ सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें हिस्सा लेने पहुंचे अभिनेता अचानक बेहोश हो गए और मंच पर ही गिर पड़े। वहां मौजूद पूर्व मंत्री के. पोनमुडी ने विशाल तुरंत अस्पताल ले जाने का आश्वासन दिया।

पुराना वीडियो हो रहा वायरल
इस घटना ने अभिनेता के प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया। अभिनेता को इस साल जनवरी में डेंगू से ठीक होने के बाद से स्वास्थ्य समस्या का सामना करते हुए देखा गया। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘माधा गज राजा’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान, विशाल की तबीयत प्रशंसकों को ठीक नहीं लगी। बुखार से पीड़ित होने के बाद भी वह प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए। उन्हें खड़े होने में भी दिक्कत महसूस हुई।

विशाल का वर्क फ्रंट
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ‘माधा गज राजा’ में नजर जाए। इसका निर्देशन सुंदर सी ने किया है। इसमें विशाल के साथ अंजलि और वरलक्ष्मी सरथकुमार भी थीं। यह फिल्म पहले 2013 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। बाद में यह 12 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई।

Related Articles

Back to top button