Utter Pradesh

सपा सांसद आदित्य यादव बोले- लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर उजाड़े जा रहे गरीबों के घर; सरकार पर साधा निशाना

शाहजहांपुर: बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भाई से भाई को लड़वाने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं। आदित्य यादव ने बुधवार को शाहजहांपुर के जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित समाजवादी पार्टी के भाईचारा सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में सपा देश में तीसरे नंबर की पार्टी सपा बनकर उभरी है। यह पीडीए की देन है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति करने वालों को आगाह किया। कहा कि सेना का जवान अपनी कुर्बानी राजनीतिक पार्टियों के लिए नहीं बल्कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए देता है।

सलीम इकबाल ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव कई मायनों में अहम है। विभाजनकारी राजनीति को जड़ से उखाड़ने के लिए विकास और इंसानियत के नाम वोट देने होंगे। विशिष्ट अतिथि व सपा नेता आबिद रजा खां ने कहा कि भाजपा पीडीए की ताकत से घबराई गई है। पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोषों की हत्या की थी।

Related Articles

Back to top button