Uttarakhand

घर में LPG सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद हुआ ब्लास्ट, तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

देहरादून;  देहरादून के एक घर में एलपीजी सिलिंडर में हुए गैर रिसाव के बाद ब्लास्ट हो गया। इस दौरान हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी, पूर्वी पटेलनगर के एक घर में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे। उन्हें तुरंत 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व बीडीएस टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

ऐसे हुआ हादसा
जांच में सामने आया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता है। रात को कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ था। धीरे-धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के करीब बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग हुई। इस दौरान कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हो गया। जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हों गया।

Related Articles

Back to top button