Uttar Pradesh

ओडिशा से काशी समेत पूर्वांचल में पहुंच रही है गांजे की खेप, पुलिस ने तस्करों से उगलवाए राज

वाराणसी:30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर राकेश महतो और मनोज पासवान से सिगरा पुलिस ने कई राज उगलवाए। आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से गांजा लाकर काशी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। बरामद गांजा चंदौली पहुंचाना था। भांग के ठेकों पर भी गांजा देना था। 30 किलो गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी मंगलवार को जेल भेजे गए।

आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल में व्हाट्सएप चैट और नंबरों के आधार पर आरोपियों से जुड़े लोगों को पुलिस चिह्नित कर रही है। पुलिस का दावा है कि तस्करी गिरोह के सरगना को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को काशी जोन के एडीसीपी सरवणन टी. और एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार भोजपुर के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ निवासी राकेश महतो हाल पता गाजीपुर के जमानिया निवासी मनोज पासवान है।

Related Articles

Back to top button