National
मनीष तिवारी बोले- सरकार फिर से एअर इंडिया को वापस ले, टाटा समूह ने एयरलाइन को बर्बाद कर दिया

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से अपील की कि वह एअर इंडिया को टाटा समूह से वापस ले ले। उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा ने एयरलाइन को जमीन पर ला दिया है और एअर इंडिया का निजीकरण एक विफल प्रयोग साबित हुआ है। चंडीगढ़ से सांसद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत सरकार को टाटा कंपनियों से एअर इंडिया को वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने एयरलाइन को बर्बाद कर दिया है।’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जो लोग चाय उगाते हैं और गाड़ियां बनाते हैं, वही एअर इंडिया चला रहे हैं, जबकि इसमें कोई भी अनुभवी विमानन विशेषज्ञ नहीं दिख रहा है।




