Entertainment

ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने वसूली ‘वॉर 2’ के लिए मोटी रकम, कियारा को मिली करियर की सबसे अधिक फीस

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ अब एक दिन बाद यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। जानते हैं इस फिल्म के लिए किस एक्टर ने ली है कितनी मोटी रकम।

मेकर्स ने जमकर बहाया पैसा
इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और शानदार सिनेमैटोग्राफी देखने को मिलेगी, जिसकी एक झलक ट्रेलर में ही देखने को मिली है। फिल्म को विदेशों में अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया गया है। जिसे देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि मेकर्स ने फिल्म के लिए काफी पैसा बहाया है।

जूनियर एनटीआर ने वसूली तगड़ी फीस
‘वॉर 2’ से तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार को लेकर काफी हाइप बना हुआ है। वहीं उनके और ऋतिक रोशन के बीच एक्शन को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। ऐसे में जाहिर है कि जूनियर एनटीआर ने फीस भी काफी मोटी ली होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर ने ‘वॉर 2’ के लिए करीब 60 से 70 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। ये उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ की फीस से भी ज्यादा है, जहां उन्हें 45 करोड़ रुपए मिले थे।

फीस के साथ कमाई में भी शेयर लेंगे ऋतिक
‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर धालीवाल की भूमिका में नजर आएंगे। 2019 में आई ‘वॉर’ में ऋतिक ने अपने अभिनय और लुक्स से हर किसी को प्रभावित किया था। अब एक बार फिर ऋतिक के कंधों पर ‘वॉर 2’ की सफलता की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए ऋतिक ने रकम भी मोटी वसूली है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘वॉर 2’ के लिए ऋतिक ने करीब 48 करोड़ रुपए फीस ली है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ऋतिक इस फीस के साथ फिल्म की कमाई में भी शेयर लेंगे।

Related Articles

Back to top button