National
अमेरिकी टैरिफ पर गरजे देवगौड़ा, बोले- अन्यायपूर्ण; मोदी की नीतियों को बताया दूरदर्शी

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और उनकी ‘मल्टी-अलाइनमेंट’रणनीति की खुलकर सराहना की है। अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए टैरिफ को अनुचित और अन्यायपूर्ण टैरिफ करार देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की दूरदृष्टि और सक्रिय कूटनीति से आने वाले समय में भारत को बड़े लाभ होंगे। एचडी देवगौड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि अमेरिका की यह टैरिफ पॉलिसी जल्द ही ‘धर्म और न्याय’ के दबाव में बदलने को मजबूर होगी क्योंकि भारत के पास दुनिया में सबसे अनोखा आर्थिक, जनसांख्यिकीय और लोकतांत्रिक संतुलन है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत अपने सभ्यता मूल्यों के साथ दुनिया में नई पहचान बनाएगा।



