National

13-14 सितंबर को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 10,000 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड 11 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी recruitment2.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रेन शेड्यूल:

गाड़ी संख्या 09701 (बांदीकुई-जयपुर): 12 और 13 सितंबर को रात 9:35 बजे बांदीकुई से रवाना होकर रात 1:20 बजे जयपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09702 (जयपुर-बांदीकुई): 13 और 14 सितंबर को रात 2:55 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 5:15 बजे बांदीकुई पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव दौसा, खातीपुरा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर होगा। रेलवे द्वारा की गई यह व्यवस्था अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मददगार होगी।

Related Articles

Back to top button