Lifestyle

350 फैकल्टी को इंडस्ट्री फेलोशिप, हर महीने 1 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम के तहत 350 फैकल्टी मेंबर्स को उद्योग में इंटर्नशिप देने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच की खाई को पाटना है।

मुख्य बिंदु:

  • अवधि: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए न्यूनतम एक वर्ष
  • स्टाइपेंड: AICTE से 75,000 रुपये + इंडस्ट्री से कम से कम 25,000 रुपये प्रतिमाह
  • अन्य लाभ: फैकल्टी को मूल संस्थान से नियमित वेतन भी प्राप्त रहेगा
  • प्रारंभ: 1 दिसंबर 2025
  • चयन प्रक्रिया: 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025

अनुभव के क्षेत्र: उन्नत सामग्रियां, रेयर अर्थ, सेमीकंडक्टर्स, स्पेस व डिफेंस, ब्लू इकोनॉमी, एडवांस्ड कंप्यूटिंग (AI, क्वांटम), स्मार्ट सिटी, मोबिलिटी, एग्रो टेक और फूड प्रोसेसिंग आदि।

पात्रता:

  • अधिकतम आयु 45 वर्ष
  • न्यूनतम स्नातक डिग्री
  • AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान में कम से कम 5 साल का शिक्षण अनुभव

चयन प्रक्रिया: आवेदन मूल्यांकन, इंडस्ट्री इंटरव्यू और अंतिम दस्तावेज सत्यापन के तीन चरणों में होगी।

इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 तक ifp.aicte.gov.in
पर आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button