All States

ईशरोल गांव: किडनैप कर दुकानदार के हाथ-पैर तोड़ने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने दुकानदार बाबूलाल का किडनैप कर हाथ-पैर तोड़ने वाले चार आरोपियों को डिटेन किया। वारदात में इस्तेमाल हुई कार भी जब्त कर ली गई। घायल युवक का इलाज वर्तमान में बाड़मेर जिला अस्पताल में चल रहा है।

विस्तृत विवरण:
21 सितंबर को चौहटन थाना में सूचना मिली कि गांव नेतराउ में कुछ बदमाशों ने दुकानदार को कार में बैठाकर किडनैप कर लिया। घटना की जानकारी पाते ही एएसआई पाबूराम और गिरधारीराम मय पुलिस जाब्ता तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया। पीछा करते समय आरोपी बाबूलाल को ईशरोल गांव के पास सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

गिरफ्तारी:
पुलिस ने नामजद आरोपियों गौतम पुत्र खेताराम, तिलाराम पुत्र दौलाराम, जितेंद्र पुत्र विशनाराम और रावताराम पुत्र सुरताराम को डिटेन किया। फिलहाल, अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारियों के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button