PoliticsUttar Pradesh

सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट: सभी वर्गों के छात्रों को समय से पहले स्कॉलरशिप

प्रदेश सरकार ने इस बार छात्र-छात्राओं को दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। फरवरी-मार्च में मिलने वाली छात्रवृत्ति अब सितंबर में ही मिल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। माना जा रहा है कि आगे से हर साल समय से पूर्व सितंबर में ही छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा।

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यह छात्रवृत्ति वितरण समारोह होगा। इसे छात्रों के लिए दीपावली गिफ्ट कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मिलकर रणनीति बनाई, ताकि छात्रों को समय से पहले स्कॉलरशिप का लाभ मिल सके।

लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी
नरेंद्र कश्यप ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 59 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई थी। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक हो जाएगी। सरकार लगातार छात्रवृत्ति का दायरा बढ़ा रही है ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकें।

Related Articles

Back to top button