All StatesCrime
रातभर आतंक मचाने वाले चोरों ने अलवर में नकदी-दवाओं पर किया हाथ साफ

अलवर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार देर रात शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के तिजारा पुलिया रोड पर चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। इनमें दो मेडिकल स्टोर से 10 से 12 हजार रुपए नकद और दवाएं चोरी हो गईं, जबकि किराना दुकान पर वारदात नाकाम रही।
किशोर मेडिकल से करीब 6 हजार रुपए और दवाएं, वहीं रिद्धि सिद्धि मेडिकल से 5 हजार रुपए चोरी हुए। किराना दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश के दौरान आवाज सुनकर लोग जाग गए, जिससे चोर भाग निकले। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।




