PoliticsUttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ ने गांधी और शास्त्री को किया याद, कहा,योजनाएं उनके आदर्शों पर आधारित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गोरखनाथ मंदिर के आवासीय भवन के प्रथम तल पर दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पार्चन करने के बाद मुख्यमंत्री ने उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही है।

महात्मा गांधी के आदर्श और स्वदेशी का महत्व

सीएम योगी ने महात्मा गांधी की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा की ताकत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में पूरी दुनिया को दिखाई। उन्होंने बताया कि गांधीजी के मूल्यों में स्वदेशी का विशेष स्थान रहा। विदेशी हुकूमत की जड़ें उखाड़ने और देशवासियों को एकता में बांधने के लिए सत्य-अहिंसा का मार्ग महत्वपूर्ण था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। इसके तहत स्वदेशी आधारित यूपी की ‘ओडीओपी’ (एक जिला एक उत्पाद) योजना सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही है।

स्वदेशी अब केवल खादी तक सीमित नहीं

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि स्वदेशी केवल खादी तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह भारत की दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के उद्घोष के अनुरूप भारत में चिप से लेकर शिप तक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जा रही है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी उत्पादों को वैश्विक मंच

सीएम ने बताया कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में राज्य सरकार ने यूपी के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया। यह पहल प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से की गई।

Related Articles

Back to top button