Uttar Pradesh

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार, एक मेरठ का, देश विरोधी गतिविधियों का शक

मेरठ: देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अलकायदा नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा, दिल्ली और गुजरात में एक साथ कार्रवाई कर इन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी की पहचान मेरठ के मूल निवासी के तौर पर हुई है।

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नाम हैं-
1. मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान, निवासी मीर मदारी गली, फरासखाना, दिल्ली
2. मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस, निवासी गुलमोहर टेनमेंट, फतेहवाड़ी, अहमदाबाद
3. सेफुल्ला कुरेशी पुत्र महम्मद रफीक, निवासी खटकीवाड़ा, भोई वाडा के पास, विनायक सिनेमाज, मोडासा
4. जीशान अली पुत्र आसिफ अली, निवासी मकान नंबर 77 छजरसी कॉलोनी, सेक्टर 63, नोएडा।

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देश विरोधी और उकसाऊ पोस्ट मिलने के बाद इन पर नजर रखी जा रही थी। लंबे समय से की जा रही तकनीकी और फील्ड निगरानी के बाद एटीएस ने सटीक कार्रवाई करते हुए चारों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। एक की गिरफ्तारी नोएडा से, एक दिल्ली से और दो की गुजरात से होना बताया गया है।

फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है और एजेंसियां इनके नेटवर्क, संपर्कों और संभावित साजिशों की गहराई से जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआती पूछताछ में कुछ अंतरराष्ट्रीय कड़ियों के भी संकेत मिले हैं।

बताया गया कि गिरफ्तार युवकों में से जीशान अली को मेरठ का रहने वाला है, हालांकि इसकी अभी स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि वह फिलहाल NCR क्षेत्र में रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियां मेरठ से उसके कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button