Uttarakhand

धनौरी में हादसा…बावन दर्रे में डूबे दो सगे भाई, कलियर जियारत करने आए थे, शव बरामद

हरिद्वार: हरिद्वर के धनौरी में रविवार को हादसा हो गया। बावन दर्रे में नहाते समय दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों परिवार के साथ अलीगढ़ से पिरान कलियर जियारत करने आए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनो शवों को नदी से बाहर निकाला, जिसके बाद परिजन बिना किसी कार्यवाई के शव को लेकर घर लौट गए।

रविवार को राव हजीरा डेल कोतवाली नगर अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी आफरीन(18) व दानिश(19) अपनी मां नाजमा और भाई इमरान के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए आए थे। सुबह जब वह अपने मां और भाई के साथ धनौरी में रतमऊ नदी पर बावनदर्रा में नहाने के लिए गए तो इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों एक कुंड में डूब गए।

दोनों भाइयों को डूबता देख मां और भाई ने शोर मचाया। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों भाई पानी में डूब गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोर की मदद से दोनो को कुंड से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से एम्बुलेंस से दोनों शव को उनके गांव भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी धनौरी पुष्कर सिंह चौहान का कहना है कि दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी जिनके शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Related Articles

Back to top button