Uttar Pradesh

सीएम अलीगढ़ में 5 अगस्त को, तैयारियां जोरों पर, नुमाइश मैदान में होगी जनसभा

अलीगढ़:  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ आ रहे हैं, उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। डीएम संजीव रंजन व एसएसपी संजीव सुमन ने नगर आयुक्त, सीडीओ के साथ-साथ प्रशासनिक-पुलिस व विकास से जुड़े अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

निरीक्षण
डीएम संजीव रंजन ने बताया कि सीएम जनप्रतिनिधियों एवं मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व लाभ सामग्री वितरित करेंगे। सीएम आगमन के लिए हैलीपैड का निर्माण आईटीआई मैदान में किया जा रहा है। डीएम व एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान एवं आईटीआई ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। अभी सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।

बैठक
इस दौरान डीएफओ नवीन प्रकाश, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार, एसपी सिटी मृगांक पाठक, एसपी ट्रैफिक, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए भालचन्द त्रिपाठी, डीडीओ आलोक आर्य, डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार, जिला कृषि अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवेश कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह, डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह, एसीएम दिग्विजय सिंह एवं विनीत मिश्रा, पीओ डूडा कौशल कुमार, सीवीओ डॉ दिवाकर त्रिपाठी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संजीव पुष्कर, डीएसटीओ ए.के. दीक्षित, एडी सूचना संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button