National

महिलाओं और बच्चों को लेकर जा रही पिकअप वैन पलटी; सात लोगों की मौत

मुंबई:  पुणे जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक पिक-अप वैन महिलाओं और बच्चों को लेकर कुंडेश्वर मंदिर पापलवाड़ी गांव जा रही थी। हादसे के वक्त वाहन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सवार थे।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुणे जिले के एक पहाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन के सड़क से नीचे गिर गया। यह हादसा महालुंगे एमआईडीसी थाना क्षेत्र में हुआ है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पिकअप वैन में महिलाओं और बच्चों समेत लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जाच के अनुसार, घाट खंड से गुजरते समय वाहन सड़क से 25 से 30 फीट नीचे गड्डे में गिर गया।

घायलों को आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के डीसीपी शिवाजी पवार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button