Entertainment

ईशा तलवार के बाद अब छलका टीवी एक्टर का दर्द, कास्टिंग डायरेक्टर की खोल दी पोल

बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में संघर्ष और रिजेक्शन आम बात है, लेकिन कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो कलाकार के आत्मबल को पूरी तरह बदल देते हैं। अभिनेता और ‘बिग बॉस 14’ फेम अभिनव शुक्ला ने हाल ही में अपनी ऑडिशन से जुड़ी एक घटना शेयर की, जो न सिर्फ उनके लिए एक सीख बनी, बल्कि हजारों उभरते कलाकारों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।

अभिनव शुक्ला ने शेयर किया एक्सपीरियंस
यह घटना वर्ष 2014 की है, जब अभिनव की फिल्म ‘रोर’ रिलीज के करीब थी। उन्होंने अपने शुभचिंतकों के कहने पर यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने का फैसला किया। शानू शर्मा के साथ यह मुलाकात उनके करियर का मोड़ बन सकती थी, लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें यह कहकर नकार दिया कि वो अच्छे दिखते हैं, पर उनमें स्पार्क नहीं है। ये शब्द उनके आत्मविश्वास को ठेस पहुंचाने वाले थे। अभिनव ने खुद पोस्ट शेयर करते हुए ये सब बताया है।

संजय लीला भंसाली से हुई मुलाकात
हालांकि, अभिनव ने हार नहीं मानी। उन्होंने इस तजुर्बे का इस्तेमाल किया और अपने अंदर सुधार की कोशिशें जारी रखीं। वर्षों बाद, किस्मत उन्हें एक अलग मोड़ पर लेकर आई, जब वह दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली से मिलने पहुंचे। यहां उन्हें बिल्कुल विपरीत प्रतिक्रिया मिली। भंसाली ने न सिर्फ उनकी प्रतिभा की सराहना की, बल्कि यह भी पूछा कि उन्होंने अब तक ज्यादा काम क्यों नहीं किया।

फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में कास्ट हो गए थे अभिनव
हालांकि फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ बाद में ठंडे बस्ते में चली गई, लेकिन अभिनव के लिए ये अनुभव कम नहीं था। उन्होंने इस मुलाकात से ये सीखा कि कभी-कभी जो लोग आपकी कद्र नहीं करते, वो आपको उन लोगों तक पहुंचाने का जरिया बन जाते हैं जो आपकी प्रतिभा को सच्चे मन से समझते हैं। अभिनव शुक्ला ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह संदेश दिया कि हर रिजेक्शन केवल एक दरवाजा बंद नहीं करता, बल्कि कई नए रास्ते भी खोलता है।

ईशा तलवार ने शानू पर किया था कमेंट
अभिनव से पहले ‘मिर्जापुर’, ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ और ‘आर्टिकल 15’ में अपनी एक्टिंग से तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्रेस ईशा तलवार ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में अजीबोगरीब ऑडिशन का जिक्र किया जो कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने ही लिया था। ईशा ने बताया कि किस तरह से शानू ने उनका आत्मविश्वास ही तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button