Uttar Pradesh
बुलंदशहर में निर्दयता की हद पार, झाड़ी में फेंका नवजात का शव, दो दिन पुरानी है लाश

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिकंदराबाद कोतवाली के औद्योगिक चौकी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु का शव मिला। राहगीरों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और दुख है।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिशु की मृत्यु कैसे हुई और इसके पीछे जिम्मेदार कौन है। इस अमानवीय कृत्य ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।




