Entertainment

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर को सीबीएफसी की मंजूरी, मिला U/A सर्टिफिकेट

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों में अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में हैं। जबसे फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, तबसे इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज का भी रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि CBFC द्वारा इसे मंजूरी मिल गई है।

ट्रेलर को मिली मंजूरी
बीते शुक्रवार यानी 22 अगस्त को सीबीएफसी द्वारा ‘धुरंधर’ फिल्म के ट्रेलर को U/A रेटिंग के साथ मंजूरी दी गई। यानी कि अब ट्रेलर रिलीज का रास्त साफ हो गया है। सीबीएफसी की वेबसाइट के अनुसार, ट्रेलर 2 मिनट 42 सेकंड का है। हालांक, निर्माताओं ने अभी तक ट्रेलर की रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की है।

फिल्म के टीजर में दिखा था जबरदस्त एक्शन
रणवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 6 जुलाई को ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, जिसे टीजर भी कहा गया था। इस टीजर में रणवीर सिंह दमदार अंदाज में दिखे थे। इसके अलावा आर माधवन और अक्षय खन्ना के लुक ने भी सभी को हैरान किया था। फिल्म के टीजर में जबरदस्त खून खराबा देखने को मिला था। ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर फिल्म है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button