InternationalMain SlideNational

यरुशलम आतंकी हमले पर PM मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा, भारत किसी भी रूप में आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इज़राइल की राजधानी यरुशलम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने दो टूक कहा, “भारत किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।”

क्या हुआ था हमला?

यह आतंकी हमला यरुशलम के यहूदी बस्तियों की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ, जहां दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटनास्थल की तस्वीरों में सड़क पर खून से लथपथ लोग और टूटी हुई कारें नजर आईं। इज़राइल की नेशनल इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर कई लोग बेहोश हालत में मिले। एक रेस्क्यू वर्कर ने कहा, “जब हम पहुंचे, तो सड़क पर लोग गिरे हुए थे, चारों ओर कांच और मलबा बिखरा था। हमने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।”

गाज़ा में जवाबी हमले तेज़, 32 फिलिस्तीनियों की मौत

दूसरी ओर, गाज़ा पट्टी में इज़राइल की ओर से चलाए जा रहे जवाबी सैन्य अभियानों में अब तक 32 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 19 की जान गाज़ा सिटी में गई। इज़राइली सेना ने गाज़ा में एक और ऊंची इमारत को निशाना बनाया, जिससे इस अभियान में ढहाई गई इमारतों की संख्या 50 से अधिक हो गई है।

Related Articles

Back to top button