Lifestyle

SSC के नए फीडबैक पोर्टल को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने साझा किए सुझाव

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शनिवार को कहा कि उसके नए फीडबैक पोर्टल को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अच्छा प्रतिक्रिया मिली है। पोर्टल शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही करीब 10,000 अभ्यर्थियों ने अपने परीक्षा अनुभव प्रस्तुत कर दिए।

एसएससी अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,000 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं की सूचना दी।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आयोग अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से प्रत्येक मामले का सावधानीपूर्वक विश्लेषण कर रहा है।

एक अधिकारी ने कहा, “जहां व्यवधान वास्तविक पाया जाएगा, वहां प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। पुनर्परीक्षाएं 26 सितंबर या उससे पहले निर्धारित की जाएंगी।”

एसएससी ने रेखांकित किया कि वह परीक्षाओं के संचालन में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अब तक देश भर में 7.16 लाख अभ्यर्थी सफलतापूर्वक परीक्षा दे चुके हैं।

अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि 19 सितम्बर तक कोई भी शिफ्ट रद्द या पुनर्निर्धारित नहीं की गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि पूरी प्रक्रिया सुचारू रही।

सीजीएलई भारत की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है, जिसमें केंद्र सरकार की नौकरियों के इच्छुक लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं।

फीडबैक पोर्टल की शुरूआत को प्रक्रिया को अधिक उत्तरदायी और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि परीक्षा प्रणाली की अखंडता को बनाए रखते हुए मुद्दों का वास्तविक समय में समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button