All StatesCrime
अलवर जनाना अस्पताल में चोरी का खुलासा: नींद में सोते मरीज का मोबाइल गायब, पुलिस ने शुरू की सीसीटीवी जांच

अलवर के जनाना अस्पताल में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात करीब दो बजे धर्मशाला में सो रहे मुंडिया खेड़ा निवासी धर्म सिंह जाटव का मोबाइल चोरी हो गया। एक दिन पहले भी सोमवार रात एक अन्य मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी हो चुका था।
धर्म सिंह ने अस्पताल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरी के आरोपी की तलाश कर रही है।
पेशेंट के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में समय-समय पर जेब कटने और मोबाइल चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन अब तक इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा सका है।




