Entertainment

शराब पीकर सेट पर पहुंचे वरुण धवन, फिर हुई ऐसी घटना कि खुद एक्टर भी रह गए हैरान

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच वरुण ने अपनी पिछली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है।

क्लाइमेक्स सीन के लिए पी शराब
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में वरुण ने बताया कि ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान एक क्लाइमेक्स सीन था, जिसमें उनके किरदार को नशे में भाषण देना था। किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए वरुण ने असल में शराब पीने का फैसला किया। उन्होंने कहा,
“अनिल कपूर सर के साथ उस सीन में मुझे नशे में धुत होकर भाषण देना था। तो हमने सच में पीना शुरू कर दिया। सुबह 7:30 बजे मनीष पॉल और मैंने साथ में शराब पीनी शुरू की और दोपहर 2 बजे तक हमारी हालत ऐसी हो गई कि आवाज तक लड़खड़ाने लगी। मजे की बात ये है कि सीन पूरा नहीं हो पाया और मुझे अगले दिन भी वही करना पड़ा।”

2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
वरुण धवन की नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर
दिलचस्प बात यह है कि वरुण की फिल्म की सीधी भिड़ंत ऋषभ शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगी। दर्शकों में दोनों फिल्मों को लेकर काफी उत्साह है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसकी पकड़ ज्यादा मजबूत रहती है।

Related Articles

Back to top button