Entertainment
ओजी की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, वहीं जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड हुआ जारी

पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कुल 154.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 63.75 करोड़ रुपये
- सोमवार (दूसरे हफ्ते का): 7.4 करोड़ रुपये
- मंगलवार: 7.25 करोड़ रुपये
यह फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है। दर्शकों को पवन कल्याण का एक्शन और इमरान हाशमी का निगेटिव रोल खूब पसंद आ रहा है।
‘जॉली एलएलबी 3’
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई दूसरे हफ्ते में थोड़ी धीमी हो गई है।
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 12.5 करोड़ रुपये
- पहले हफ्ते की कमाई: 74 करोड़ रुपये
- दूसरे सोमवार: 2.75 करोड़ रुपये
- मंगलवार: 3.99 करोड़ रुपये
अब तक फिल्म ने कुल 97.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
‘होमबाउंड’
ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले तारीफ मिली हो, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह कमजोर साबित हो रही है।
- ओपनिंग डे: 30 लाख रुपये
- मंगलवार तक कुल कलेक्शन: 1.9 करोड़ रुपये




