All States

बीमार युवक की सागर जलाशय में डूबकर मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

अलवर के मुशी महारानी की छतरी के पास बने सागर जलाशय में बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक युवक डूब गया। सूचना पर अखेपुरा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर ढाई बजे युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय दीपक राजपूत निवासी लादिया मोहल्ला, अलवर के रूप में हुई है। दीपक कई दिनों से बीमार चल रहा था। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।

पड़ोसी विनोद कुमार ने बताया कि दीपक सुबह घर से सागर के लिए निकला था, जाे कई दिनों से बीमार चल रहा था। जिसके बाद सूचना मिली कि सागर में किसी युवक का शव मिला है, मौके पर आकर देखा ताे पता लगा कि वो दीपक है। जिसकी सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे है।

फिलहाल पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के रिपाेर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इससे कुछ दिन पहले भी इसी तालाब में मछलियों को चुग्गा डालने आए एक 50 वर्षीय कैंसर पीड़ित व्यक्ति का पैर फिसल गया था। जिसकी डूबने से मौत हो गई थी। जिसकी बॉडी भी करीब तीन घंटे बाद मिली थी।

Related Articles

Back to top button