Uttar Pradesh
महाबोधी एक्सप्रेस से टकराकर छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर: महाराजपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात करबिगवां स्टेशन के पास महाबोधी एक्सप्रेस से टकराकर छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत हो गई। जीआरपी ने परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर के थाना चांदनी अंतर्गत विहारपुर निवासी रामचरन (23) पिछले ढाई महीने से गांव के चांदुल, हेमंत व अन्य के साथ स्टेशन के पास बाउंड्रीवॉल बनाने और अन्य काम में लगा था।
साथी कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे नशे में धुत होकर वह काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन से टकराकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से साथी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।




