Main SlideNational

IBPS PO प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द, जानें कैसे देखें अंक और मार्किंग स्कीम

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) 2025 के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 है।

पदों का विवरण

  • इस भर्ती में कुल 1,481 पद भरे जाने हैं। इनमें प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:
  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO): 1,064 पद
  • योजना सहायक: 88 पद
  • कनीय सांख्यिकी सहायक: 5 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C: 1 पद

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है:
  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) और योजना सहायक: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
  • कनीय सांख्यिकी सहायक: गणित, अर्थशास्त्र, कॉमर्स या सांख्यिकी में स्नातक डिग्री अनिवार्य।
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C: स्नातक के साथ-साथ BCA, PGDCA या B.Sc. (IT) जैसी कंप्यूटर संबंधित डिग्री होना जरूरी।
  • अंकेक्षक पद: कॉमर्स, गणित, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में स्नातक।
  • अंकेक्षक (सहकारी समितियां): गणित या कॉमर्स में स्नातक डिग्री अनिवार्य।
  • आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षण नियम
राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
महिलाओं के लिए आरक्षण: कुल पदों में 35% का क्षैतिज आरक्षण रखा गया है। इसका लाभ केवल बिहार की मूल निवासी महिलाएं उठा सकती हैं। अन्य राज्यों की महिलाएं इस आरक्षण का लाभ नहीं ले पाएंगी।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 540 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति/जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी), सभी श्रेणी के दिव्यांग (अनु० जाति/जनजाति के समान) और बिहार की मूल निवासी महिलाएं 135 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकती हैं।

बिहार राज्य के बाहर के सभी वर्गों के उम्मीदवार (पुरुष या महिला) के लिए शुल्क 540 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय शुल्क का भुगतान समय पर करें, क्योंकि बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर CGL-4 Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया खाता बनाने (Register) के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित माध्यम से करें।

Related Articles

Back to top button