Business

अदाणी पोर्टस का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 6.54 फीसदी बढ़ा, राजस्व बढ़कर ₹9422 करोड़ हुआ

अदाणी पोर्ट्स ने जून तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 6.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। यह बढ़कर 3,310.60 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले साल कंपनी को 3,107.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में कुल आय बढ़कर बढ़कर 9,422.18 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 8,054.18 करोड़ रुपये थी। वहीं इस अवधि में खर्च भी बढ़कर 5,731.88 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व 4,238.94 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 21 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button