Uttarakhand
चट्टान गिरने से नीलकंठ मार्ग 30 मी. बाधित, नदी में ट्रक गिरने की आंशका, दो लोग लापता

ऋषिकेश:आज बुधवार सुबह ऋषिकेश लक्ष्मण झूला के पास गरुड़ चट्टी पुल से आगे नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरने से 30 मीटर लगभग पूरी तरह से बाधित हो गया है। एक ट्रक के यहां मलबे में दबने या नदी में गिरने की आंशका है।
हादसे में दो लोग लापता बताए जा रहे है। जबकि दो घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर जेसीबी कार्य कर रही है। एसडीआरएफ टीम सर्च अभियान में जुटी है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवान ने यह जानकारी दी।



