Main SlideNational
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी; दमकल की टीमें जुटीं

मुंबई के दहिसर इलाके में शनिवार दोपहर एक 24 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। आग नई जनकल्याण सोसायटी, शांतिनगर, एस वी रोड स्थित इमारत की सातवीं मंजिल पर दोपहर 3:05 बजे लगी। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और सात फायर इंजन समेत कई दमकल वाहनों को तैनात किया गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।
दमकलकर्मी आग को काबू में करने और उसे ऊपरी मंजिलों तक फैलने से रोकने में जुटे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।




