My CityUttar Pradesh

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 1 अगस्त से वसूला जाएगा टोल टैक्स, टू व्हीलर के लिए देना होगा 140 रुपये

लखनऊ: यूपी के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक अगस्त से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। इसके लिए दरों की सूची जारी कर दी गई है। एक्सप्रेस वे पर दोपहिया वाहनों पर भी प्रति फेरा 140 रुपये की दर से टैक्स लिया जाएगा।

वहीं, किसी व्यक्ति के अनुरोध पर उसी दिन वापसी करने पर वाहन के लिए टोल शुल्क 160 प्रतिशत ही देना होगा। साथ ही एक महीने में 20 या उससे अधिक एकल यात्रा करने वाले वाहनों को 80 प्रतिशत फीस ही देना होगा।

जारी की गई सूची के अनुसार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर/थ्री व्हीलर/लीगली रजिस्टर्ड ट्रैक्टर्स पर प्रति फेरा 140 रुपये की वसूली होगी। वहीं, कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन पर प्रति फेरा 285 रुपये चार्ज किया जाएगा।

हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस पर प्रति फेरा 440 रुपये टोल टैक्स लिया जाएगा। वहीं, बस या ट्रक पर 840 रुपये टोल टैक्य देना होगा।

भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम) भू गतिमान उपस्कर (ईएमई) या बहुधुरीय यान (एमएवी) (3 से 6 धुरीय) वाहनों से 1335 रुपये प्रति फेरा और विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड वेहिकल) (7 या अधिक धुरीय) वाहनों से 1745 रुपये वसूला जाएगा।

Related Articles

Back to top button