Uttar Pradesh

14 साल पहले हुई थी पूजा-दीपक की शादी… भाइयों की कलाई को अब किसकी राखी करेगी सुशोभित

मैनपुरी:मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृत सुजाता, इंद्रपाल सिंह की इकलौती बेटी थीं। उनके परिवार में तीन बेटे इंद्रपाल, दीपक और राकेश हैं।

दीपक की भी हादसे में मौत हो गई। परिवार गमगीन हैं। दो अन्य भाई अवधेश और राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह फफक-फफक कर कहने लगे कि सुजाता चली गई। उसने दीपक से अपने स्नेह का बंधन तो निभा लिया। मगर, अब बचे हुए दो भाइयों की कलाई पर राखी कौन बांधेगा।

पत्नी और बेटी का शव देख प्रशांत खामोश
तीन भाइयों में इकलौती बहन सुजाता की शादी पांच साल पहले ही प्रशांत के साथ हुई थी। प्रशांत भदौरिया की स्थिति तो अपनी पत्नी और बेटी का शव देखकर यह हो गई कि उनके रुंधे गले से आवाज तक नहीं निकल रही थीं। बस आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था।

14 साल पहले हुई थी पूजा-दीपक की शादी
पूजा और दीपक की शादी 14 साल पहले हुई थी। बीती 3 मई को ही उन्होंने शादी की 14वीं वर्षगांठ मनाई थी। कार में दीपक और पूजा आगे ही बैठे थे। दोनों की एक साथ मौत इनकी एक बेटी आशी की मौत इस हादसे में होने से परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है। आराध्या के जीवन की सलामती की दुआ पूरा परिवार कर रहा है। दीपक की पत्नी पूजा का मायका कन्नौज के सौरिख के स्थित जगदीशपुर गांव में है। पूजा के पिता, माता की मौत हो चुकी है। अब पूजा के मायके में सिर्फ एक भाई धर्मेंद्र हैं, जो कि पेशे से किसान हैं।

Related Articles

Back to top button