Uttarakhand

परिवार के साथ यमुनोत्री आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

बड़कोट: परिवार और दोस्तों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु को पैदल मार्ग पर सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

जानकारी के अनुसार, अनंत खंडू पारंगे(69) पुत्र खंडू पारंगे निवासी 16/26 पोस्ट मोहोपाड़ा तहसील खालापुर जिला रायगढ़ महाराष्ट्र दर्शन के लिए यमुनोत्री धाम जा रहे थे। इस दौरान भैरव मंदिर से आगे 19कैंची के निकट उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।

पुलिस व परिवार के लोग तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल जानकी चट्टी ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ दीपक कठैत ने इसकी पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button