All StatesPolitics

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नमो युवा विकास मैराथन में भाग लिया, 6 हजार युवाओं को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत अलवर में आयोजित नमो युवा विकास मैराथन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाग लिया। हजारों युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने दौड़ में हिस्सा लेकर नशे से दूर रहने और विकसित, आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जो हिट है, वो फिट है,” और युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही अलवर में दूसरा सांसद खेल उत्सव भी आयोजित किया जाएगा, जिससे खेल और स्वस्थ भारत को बढ़ावा मिलेगा।

भूपेंद्र यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए नशा मुक्त होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि न केवल स्वयं नशा न करें, बल्कि दूसरों को भी नशा करने से रोकें। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित इस मैराथन में कई हजार युवा शामिल हुए और सबने नशे से दूर रहने तथा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button