All States

राजस्थान राजनीति में खाली हुई जगह: नंदलाल मीणा का अंतिम संस्कार आज

पूर्व कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा का अंतिम संस्कार रविवार को अंबा माता में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक श्रीचंद कपलानी, चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

सुबह करीब 11 बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें नंदलाल मीणा के पुत्र और वर्तमान मंत्री हेमंत मीणा ने अर्थी को कंधा दिया।

अहमदाबाद में निधन

नंदलाल मीणा का लंबी बीमारी के बाद अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हुआ।

जीवन परिचय

  • जन्म: 25 जनवरी 1946, खेड़ा गांव, अंबा माता, प्रतापगढ़
  • शिक्षा: बी.ए. और एल.एल.बी., मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
  • परिवार: पत्नी सुमित्रा देवी, एक पुत्र और पांच पुत्रियां
  • शादी: 20 जून 1968

राजनीतिक करियर

  • 1977: जनता पार्टी के टिकट पर उदयपुर ग्रामीण से पहली बार विधायक बने
  • 1980: भाजपा के गठन में संस्थापक सदस्य, आदिवासी इलाकों में पार्टी को मजबूत किया
  • कुल 7 बार विधायक, 1 बार सांसद और 3 बार राजस्थान सरकार में मंत्री
  • मंत्री रहते हुए आदिवासी क्षेत्रों में हॉस्टल, एनीकट, सिंचाई योजनाएं और सड़क नेटवर्क विकसित किया

Related Articles

Back to top button