Uttar Pradesh

नहर में बोलरो गिरते ही मची चीख-पुकार, बाहर आई पिंकी ने रोते हुए बताई बात; कांच तोड़कर शव निकाले

गोंडा:  इटियाथोक के रेहरा गांव के पास रविवार को मोतीगंज के सीहागांव निवासी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। पहुंचे युवकों ने लोगों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई। मगर बोलेरो में फंसने से एक ही परिवार के नौ लोगों समेत 11 लोगों की जान चली गई।

रेहरा गांव निवासी अब्दुल हक ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थे। चीखपुकार मची हुई थी। मगर आखिरी पल में ही सभी लोग खामोश हो गए। नहर के पानी में बोलेरो पूरी तरह से डूबी हुई थी। बिना परवाह किए नहर में कूद गए। इस दौरान बोलेरो में फंसे श्रद्धालुओं को बचाने की कोशिश की गई। बोलेरो का शीशा बंद होने के कारण किसी तरह ईंट से शीशा तोड़कर दाखिल हुए उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद एबुलेंस की मदद से सीएचसी इटियाथोक व मेडिकल कॉलेज भेजा गया। राहत बचाव कार्य में लगे एसडीआरएफ टीम प्रभारी हर्षित वर्मा ने बताया कि उनकी टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने सभी शवों को बाहर निकाल लिया था। एक बच्ची के लापता होने की बात कही जा रही है। देरशाम तक बच्ची रचना की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button