Entertainment

नवरात्रि 2025: डांडिया-गरबा के रंग में ढाल देंगे ये धमाकेदार बॉलीवुड गाने

नवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे-वैसे गरबा और डांडिया की धुनें दिलों में गूंजने लगती हैं। मां दुर्गा की भक्ति का यह त्यौहार संगीत और नृत्य के बिना अधूरा है। बॉलीवुड ने हमेशा ही नवरात्रि के रंगों में चार चांद लगाए हैं। कई फिल्मों के गाने आज भी गरबा नाइट्स और डांडिया उत्सव में बजते हैं और माहौल को रोमांचक बना देते हैं। आइए जानते हैं उन पॉपुलर गानों के बारे में, जिनके बिना नवरात्रि की रात अधूरी मानी जाती है।

ढोल बाजे ढोल

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का यह गाना गरबा नाइट की परफेक्ट शुरुआत माना जाता है। इसकी बीट्स और पारंपरिक संगीत माहौल को जोश से भर देते हैं। ढोल की थाप बजते ही लोग खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं।

शुभारंभ

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काई पो छे का यह गाना नवरात्रि का पर्याय बन चुका है। पारंपरिक धुन और बोल हर आयोजन को भक्ति और उत्साह से भर देते हैं। चाहे कॉलेज फेस्ट हो या मोहल्ले का डांडिया, इस गाने के बिना सब अधूरा लगता है।

ओढ़नी ओढ़ूं

फिल्म मेड इन चाइना का यह गाना खासतौर पर डांडिया नाइट्स की शान है। महिलाएं इस गाने पर गरबा घूमते हुए त्योहार को और भी रंगीन बना देती हैं।

छोगाड़ा तारा

फिल्म लवयात्री का छोगाड़ा तारा हाल के वर्षों में नवरात्रि का सबसे बड़ा हिट बन चुका है। इसके बोल और जोशीली धुन ने इसे युवाओं का फेवरेट बना दिया है। हर गरबा नाइट में यह गाना जरूर बजता है।

नगाड़े संग ढोल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया गोलियों की रासलीला रामलीला का यह गाना नवरात्रि की भव्यता को और भी बढ़ा देता है। नगाड़ों की गूंज और डांडिया की थाप इसे हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना देती है।

Related Articles

Back to top button